Trump Tariff: टैरिफ मामले में नए उलटफेर देखने को मिले हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अपने ट्रेडिंग पार्टनर्स पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को रद्द कर दिया है। इस फैसले के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों पर 10% का ग्लोबल टैरिफ लागू करने की मंजूरी दे दी। इन घटनाओं का असर सोमवार को दलाल स्ट्रीट समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों पर देखने को मिल सकता है। अमेरिका में टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और ट्रेड पार्टनर्स से वसूले गए करीब 175 अरब डॉलर के टैरिफ की संभावित वापसी के कारण सोने और चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव की उम्मीद है।