राजस्थान में निर्वाचन विभाग ने 199 विधानसभा सीटों की एसआईआर के बाद की फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया है। इस लिस्ट को आप चुनाव और निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। https://election.rajasthan.gov.in/Service_Voter_List.aspx पर क्लिक करके फाइनल वोटर लिस्ट में नाम खोज सकते हैं। सबसे पहले जिला, फिर विधानसभा सीट और इसके बाद अपने पोलिंग बूथ पर जाकर फाइनल वोटर लिस्ट को देख सकते हैं। निर्वाचन विभाग अब प्रदेशवार डाटा जारी करेगा। निर्वाचन विभाग से राज्य स्तरीय डाटा जारी होने के बाद ही SIR में कटने वाले नामों पर तस्वीर साफ होगी। SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कटे थे 41.85 लाख नाम
SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 41.85 लाख वोटर्स के नाम कटे थे। 11 लाख वोटरों से दस्तावेज मांगे गए थे। SIR के तहत नाम काटने और कटवाने को लेकर 1.06 लाख आपत्तियां लगी थी। नए नाम जुड़वाने के लिए 10.25 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। SIR में दावे-आपत्तियों की तारीख बढ़ाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। अलवर सहित कई जगह हजारों फॉर्म सामने आए थे, जिनमें नाम और हस्ताक्षर तक फर्जी थे। पाली में 27 हजार 633 मतदाता बढ़े पाली में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट में 27 हजार 633 मतदाता बढ़ गए हैं। अब जिले में कुल 14 लाख 15 हजार 156 मतदाता हो गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता 9,558 सुमेरपुर विधानसभा में बढ़े हैं। वहीं सबसे ज्यादा नाम पाली में 2,996 काटे गए हैं। —
SIR से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-
राजस्थान- वोटर लिस्ट से नाम कटा, अब क्या होगा?:जानें- कैसे ढूंढे आपका नाम, SIR में शामिल होना आपके लिए क्यों जरूरी? राजस्थान में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में जिन वोटर्स के नाम काटे गए हैं, उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। (पढ़िए पूरी खबर)
