Mukhyamantri Work from Home Yojna: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री Work From Home योजना की शुरुआत की गई थी। यह योजना महिला सशक्तिकरण विभाग के तहत संचालित की जा रही है और इसका संचालन राज्य सरकार के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को घर बैठे विभिन्न प्रकार की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आय भी अर्जित कर सकें।
