धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के सुनीपुर गांव में एक बुजुर्ग की विषाक्त पदार्थ के सेवन से इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रामबाबू मीणा (65) को विषाक्त पदार्थ के सेवन के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर बाड़ी सदर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। बाद में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किन हालातों में किया इसके साथ पुलिस विभिन्न पहलुओं से इसकी पड़ताल कर रही है।