अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली से आए साई (स्पोट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया) के क्षेत्रीय निदेशक को अलवर जिला खेल अधिकारी ने असलियत दिखाई। पहले गंदे टॉयलेट के दर्शन कराए। उसके बाद बिजली चोरी करने के सबूत सामने रखे। स्टेडियम में साई का सेंटर संचालित हैं और यहीं पर राज्य सरकार की ओर से जिला क्रीड़ा परिषद का दफ्तर है। जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा हैं। साई के क्षेत्रीय निदेशक अरुण सिंह हैं। जो दिल्ली से चलकर साई के सेंटर की व्यवस्था देखने आए थे। यहां आने पर जिला खेल अधिकारी ने सब हालत सामने रख दिए। इस पर साई के क्षेत्रीय निदेशक ने मैडम अंजना से कहा कि आप लिखित में दीजिए। उसके बाद शिकायतों पर संज्ञान लिया जाएगा। साई के दो खेल अलवर में चल रहे, जिसमें हॉकी बंद असल में अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में साई का खेल का सेंटर हैं। अभी यहां शूटिंग व हॉकी के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। अब हॉकी भी बंद हैं। जिससे हॉकी के खिलाड़ी निराश हैं। हॉकी को लेकर क्षेत्रीय निदेशक अरुण सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक के रूप में 1 सितंबर को ही कार्य संभाला है। उसके बाद उनकी यह पहली अलवर की विजिट है। यह देखने आए हैं कि अलवर के सेंटर पर क्या बेहतर करने की जरूरत है। शूटिंग व हॉकी खेल चलते हैं। शूटिंग को बेहतर करने के प्रयास जारी हैं। हॉकी में कहां सुधार कर सकते हैं। हॉकी के बंद होने का कारण जमीन का इश्यू रहा। साई के तहत हमारी स्कीम को रन के लिए जमीन की उपलब्धता पूरे समय के लिए होना जरूरी होती है। इसके कारण यहां दिक्कत आई है। अब पता चला है कि हॉकी का सिंथेटिक ग्राउंड बनेगा। उसके मिलने के बाद बेहतर तरीके से खिलाड़ियों को अभ्यास करने का अवसर मिल सकेगा।। हॉकी संघ व कोच के बीच अनबन की बातें सामने आई हैं। उनका भी समाधान किया जाएगा। हमारे यहां सहायक निदेशक लगे हैं। आगे टॉयलेट व अन्य चीजों को दुरुस्त कराएंगे। यहां की जिला क्रीड़ा परिषद की अधिकारी मैडम ने जो आरोप लगाए हैं। उनको लेकर लिखित में जानकारी मांगी है। अब यहां खिलाड़ियों के अलावा आमजन से मिले हैं। कई विषय सामने आए हैं। उन सब को दुरुस्त करने का प्रयास करेंगे।
