जोधपुर में एक कार एक्सीडेंट में एक कार सवार की मौत और दो घायल हो गए। करवड़ थाना इलाके में हुए इस एक्सीडेंट में जेल प्रहरी गोपाराम देवासी की मौत हो गई जबकि हनुमान सिंह और पब्बाराम घायल हो गए। शादी समारोह से लौट रहे थे करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि तीनों लोग नागौर में शादी समारोह में शामिल होकर जोधपुर लौट रहे थे। वापस लौटते समय सुरपुरा के पास क्रेटा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इस दुर्घटना में जोधपुर में तैना जेल प्रहरी गोपाराम देवासी की मौत हो गई जबकि जेल प्रहरी हनुमत सिंह और सिपाही पब्बा राम घायल हो गए। घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
वहीं, एक्सीडेंट का पता चलने के बाद जेल अधिकारी और स्टाफ के अन्य लोग घायलों से मिलने मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना।