जोधपुर में शादी समारोह के बाद मुकलावा रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। वीडियो में एक युवक डांस करते हुए हवाई फायरिंग करता दिखा रहा है। मामला मथानिया थाना इलाके में महाशिवरात्रि का बताया जा रहा है। पहले देखिए फायरिंग के फोटोज… वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गुरुवार शाम को पकड़ लिया। दरअसल, मथानिया थाना इलाके में एक शादी समारोह के बाद मुकलावा रस्म के दौरान महाशिवरात्रि पर्व पर (14 फरवरी) हवाई फायरिंग की गई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। वीडियो में दिख रहा एक युवक डांस कर रहा है और उसके हाथ में बंदूक है। बैकग्राउंड में चल रहे गाने पर डांस करते-करते वह युवक बीच में रुक-रुक कर हवाई फायर करता दिखाई दे रहा है। शेयर हो रहे वीडियो में उस युवक के आसपास कई अन्य लोग बैठे नजर आ रहे हैं। मथानिया थाने के एसआई चंद्र किशोर ने बताया कि वीडियो उम्मेद नगर स्थित संत कृपाराम नगर का है। इसमें एमएल गन से शादी समारोह के बाद निभाई जाने वाली रस्म के अवसर पर हर्ष फायरिंग की गई। एसआई ने कहा कि वीडियो करते हुए नजर आ रहा युवक शेरनाथ (30) पुत्र पीरनाथ है, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गुरुवार को पकड़ लिया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है।

You missed