श्रीगंगानगर में किसानों ने सड़क के बीच ट्रैक्टर खड़े कर दो हाईवे जाम कर दिए। NH-911 श्रीगंगानगर-रायसिंहनगर के फूसेवाला टोल प्लाजा और सीसी हेड पर पदमपुर स्टेट हाईवे पर किसान धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि पंजाब में फिरोजपुर फीडर पर रिकंस्ट्रक्शन के कारण नहरबंदी के 32 दिन बाद भी उन्हें पानी नहीं मिल रहा। 2600 क्यूसेक की जगह 1500 क्यूसेक पानी छोड़ने का वादा किया गया था, लेकिन एक दिन भी पूरी मात्रा नहीं दी गई। 25 फरवरी को नहरबंदी खत्म होने वाली है। यदि बीकानेर कैनाल में पूरा पानी नहीं छोड़ा गया तो गंगनहर क्षेत्र की फसलें तबाह हो सकती हैं। किसान संगठन अब बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…
