भीलवाड़ा के मांडल कस्बे के आबादी क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सियार मठ मंदिर के पास स्थित मकान के टॉयलेट में घुस गया। अचानक सियार दिखाई देने से क्षेत्रवासियों में सनसनी फैल गई और भय का माहौल बन गया। मकान के बाहर टॉयलेट में छुपा सियार जानकारी के अनुसार सियार सत्यनारायण पाटोदिया के मकान के टॉयलेट में छिपकर बैठा था। सुबह जब वे शौच के लिए गए तो सियार उनके ऊपर झपटने लगा। घबराकर उन्होंने तुरंत बाहर निकलकर टॉयलेट का दरवाजा बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी।परिजनों ने दहशत में टॉयलेट का गेट बंद कर रखा। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी संजना जोशी को अवगत कराया। इसके बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया।वन विभाग से वनपाल मांडल चंद्र प्रकाश माली, वनरक्षक भागचंद बेरवा, शंकर लाल खटीक तथा नागरिक सुरक्षा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा रेस्क्यू के दौरान नारायण लाल बेरवा ने साथियों की मदद से सियार को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से आबादी क्षेत्र के आसपास जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। क्रेडिट जितेंद्र सिंह गौड़: मांडल
