पाली के सुमेरपुर थाना परिसर में युवक ने एसिड पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे फौरन सुमेरपुर हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से उसे बांगड़ हॉस्पिटल (पाली) भेजा गया, जहां से शनिवार रात करीब 9 बजे जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया। एक विवाहिता की गुमशुदगी मामले में पुलिस उसे पकड़कर लाई थी। विवाहिता के बयान के आधार पर पुलिस ने उसे उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया। इसी से युवक नाराज था। मामला शनिवार शाम करीब 5 बजे का है। पिछले साल 3 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी ASP बाली चैनसिंह महेचा ने बताया – 3 नवंबर 2025 को एक विवाहिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शनिवार (14 फरवरी) को पुलिस विवाहिता और उसे ले जाने वाले सिरोही जिले के 25 साल के युवक को पकड़कर थाने लाई थी। दोनों पक्षों के परिवार वाले भी थाने पहुंच गए थे। विवाहिता ने अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा जताई। इस पर पुलिस ने उसे परिजनों के साथ भेज दिया। बाथरूम से निकलकर बोला- मैंने एसिड पी लिया
महिला के जाने से युवक नाराज हो गया और थाना परिसर के बाथरूम में चला गया। कुछ देर बाद बाहर आकर उसने बताया कि उसने बोतल में रखा एसिड जैसा पदार्थ पी लिया है। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर गई। —————- ये खबर भी पढ़िए…. प्रेमिका के चले जाने से युवक ने की आत्महत्या:3 महीने पहले विवाहिता को भगाकर लाया था, परिजन लेकर चले गए तो लगा लिया फंदा झालावाड़ के झालरापाटन में शनिवार शाम युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण अवसाद बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़िए शराब समझकर जहरीला केमिकल पीया, 4 की मौत:मृतकों में तीन महिलाएं भी; दावा- शादी वाले घर से छुपाकर लाए थे बोतलें राजस्थान के भीलवाड़ा में 5 लोगों ने शराब समझकर जहरीला केमिकल पी लिया। इनमें तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। पूरी खबर पढ़िए
