फाइनेंशियल इंक्लूजन में तेजी से बदलाव हो रहा है. AI और फिनटेक टेक्नोलॉजी की मदद से अब ऐसे लोगों को भी आसानी से लोन मिल पा रहा है, जो फुल टाइम नौकरी नहीं कर रहे हैं पर फ्रीलांसर, गिग वर्कर या छोटे काम में हैं. ये नई टेक्नोलाजी उनके काम और आय के डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर लोन देने में मदद करती है. इस बदलाव के कारण टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिसिस और फाइनेंशियल नियमों को समझने वाले लोगों के लिए नए करियर अवसर भी बढ़ रहे हैं.
