जालंधर में AAP नेता लक्की की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। लक्की का विदेश में रहते तस्कर जोगा से झगड़ा चल रहा था, जो लक्की की मौत का कारण बना। किसी समय लक्की और जोगा दोस्त हुआ करते थे। कुछ साल पहले नशे और पैसों को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद जोगा विदेश चला गया और लक्की AAP पार्टी में शामिल हो गया। अमृतसर पुलिस सूत्रों के अनुसार, झगड़े के कारण ही लक्की ने जोगा फोल्ड़ीवाल के घर जाकर उसकी मां की बेइज्जती की थी। इसी का बदला जोगा ने लक्की की हत्या करवा कर लिया। इसी मामले में एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया लक्की का नौकर शमिंदर सिंह उर्फ शिंगरी नशे का आदी होने के साथ कबड्डी प्लेयर भी है। मेलों में होने वाले कबड्डी मुकाबलों में भाग लेता था। वह हत्या के वक्त शूटर को स्कूटी पर भगा ले गया था। शमिंदर पर भी एक केस दर्ज है। वह रोज एक ग्राम चिट्टा लेता था। शक है कि अमृतसर देहाती इलाके में अपनी प्रेमिका के घर में छिपा था। बता दें कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में गुरुद्वारे के बाहर शुक्रवार (6 फरवरी) सुबह 7 बजकर 36 मिनट पर थार में बैठे आप नेता सतविंदर पाल सिंह उर्फ लक्की ओबरॉय की 9 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। कत्ल से पहले जोगा ने हिमाचल भेजे थे अपने गुर्गे लक्की के कत्ल से एक दिन पहले ही जोगा के गुर्गे सिटी छोड़ चुके थे। जोगा जानता था कि लक्की के कत्ल के बाद पुलिस उनके गुर्गों को तंग करेगी। इसलिए एक दिन पहले ही उसके गुर्गे हिमाचल पहुंच गए थे। पुलिस जांच के दौरान यह इनपुट मिले हैं। बता दें कि जोगा सोनू खत्री के साथ मिलकर अमेरिका से एक बड़ा नेटवर्क चला रहा है। उनके नेटवर्क के ज्यादातर शूटर नवांशहर व होशियारपुर से जुड़े हैं। सिटी में रहते उनके गुर्गे पहले ही कत्ल केसों में जेल में बंद है। शिंगरी को पैसे के साथ विदेश में सेटल करने का ऑफर आप नेता सतविंदर पाल सिंह उर्फ लक्की ओबरॉय के कत्ल का साजिशकर्ता नौकर शमिंदर सिंह पवार उर्फ शिंगरी का अमृतसर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ने शिंगरी के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि वह इंटरनेट कॉलिंग ही करता था। सोशल मीडिया पर आए मैसेज को वह डिलीट कर देता था। शिंगरी से जब पुलिस ने पूछा कि उसे साजिश में कितने पैसे मिले थे तो उसने कहा-खर्चा पानी दिया गया था। उसे ऑफर दिया गया था कि उसे अमेरिका में सेटल करवा दिया जाएगा। पुलिस को शक है कि कत्ल की साजिश में खर्चा हुआ पैसा सिटी में रहते जोगा के किसी करीबी ने दिया है,जांच की जा रही है। साजिश से जुड़े और आरोपी ट्रेस करने के लिए पुलिस फोरेंसिक जांच कर रही है कि शूटर और शिंगरी शहर में किन-किन लोगों के टच में थे। खासकर पुलिस फोल्ड़ीवाल एरिया को जाते रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। आरोपी नौकर को जल्द रिमांड पर लेगी पुलिस एसएसपी आदित्य वारियर के अनुसार, एक्टिवा सवार दो लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसमें लक्की का नौकर और एक शूटर शामिल था। शनिवार (7 फरवरी) को अमृतसर में एनकाउंटर में शिंगरी को पकड़ लिया गया था। उसके पैर में गोली लगी थी। आरोपी शमिंदर सिंह उर्फ शिंगरी अस्पताल में दाखिल है। शूटर अभी फरार है। शूटर काे पकड़ने के लिए जालंधर और अमृतसर पुलिस लगी है। अमृतसर पुलिस जल्द ही शिंगारी का रिमांड लेगी, जिसके बाद जालंधर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। ********************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब में AAP नेता की 6 गोलियां मारकर हत्या: जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हमला, थार की सीट पर लुढ़की लाश; गैंगस्टर बोला- तस्कर था
पंजाब के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सतिंदर पाल सिंह जोगी उर्फ लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह जालंधर में सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वे 43 साल के थे। स्कूटी पर आए दो युवकों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। इनमें से 5 गोलियां ओबरॉय के सीने और एक सिर में लगी। लक्की ओबरॉय जालंधर के पॉश एरिया, मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो एक बदमाश ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें शूटर दोनों हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
