भरतपुर के गहनौली थाना इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला की 2 साल पहले ही शादी हुई थी। कल महिला का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। ससुराल वाले दहेज़ के लिए करते थे परेशान महिला के पिता देवी सिंह निवासी बझेरा थाना वैर ने बताया कि, उनकी लड़की खुशबु की शादी 2 साल पहले बारह माफ़ी गांव के रहने वाले विश्वेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विश्वेंद्र और उसके परिजन खुशबू को दहेज़ के लिए परेशान करते थे। खुशबू ने कई बार इसके बारे में अपने परिजनों को बताया। कमरे में लटका मिला शव देवी सिंह ने बताया कि कई बार समझाइश के बाद भी विश्वेंद्र और उसके परिजन नहीं माने। कल खुशबू की मौत हो गई। पूछताछ करने पर विश्वेंद्र के परिजनों ने बताया कि खुशबू ने सुसाइड किया है। खुशबू के कमरे ही उसका शव लटका हुआ मिला था।
