महर्षि दयानंद सरस्वती (MDS) यूनिवर्सिटी की स्नातक स्तर की विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं के आवेदन फार्म भरवाए जाएंगे। इसमें सेमेस्टर-6 में बकाया पेपर लेने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही छह साल से ज्यादा समय नहीं मिलेगा और किसी भी सेमेस्टर में तीन अवसर ही मिलेंगे। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी प्रिंसिपल व स्टूडेन्ट्स को निर्देश जारी किए है। परीक्षा नियंत्रक एस.के.टेलर ने बताया- नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक स्तर पर विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं के परीक्षा आवेदन पत्र समय-समय पर भरवाए जाएंगे। इसमें विद्यार्थी को किसी भी सेमेस्टर के सभी पेपर को उत्तीर्ण करने के लिए 3 (1 मुख्य सेमेस्टर में तथा 2 बकाया पेपर के रूप में) अवसर दिए जाएंगे। 3 अवसर के बाद भी उत्तीर्ण नही होने पर उस विद्यार्थी को उस सेमेस्टर के सम्पूर्ण पेपर्स में पंजीकृत होना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी को तीन वर्षीय स्नातक परीक्षा (NEP) को अधिकतम 6 वर्षों में उत्तीर्ण करना होगा। इसमें अधिकतम 3 अवसरों की बाध्यता को भी ध्यान में रखना होगा। किसी भी विद्यार्थी को सेमेस्टर-6 में केवल उसी स्थिति में पंजिकृत किया जाएगा, जबकि वो पांचवे सेमेस्टर तक सभी विषयों / पेपर्स में उत्तीर्ण हो जाता है। अर्थात सेमेस्टर-6 में किसी भी सेमेस्टर के बकाया पेपर को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 11 से शुरू होगी MDSU की मुख्य परीक्षा-2026 महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा-2026 आगामी 11 फरवरी से आरंभ होगी। विश्वविद्यालय ने सभी केन्द्राधीक्षकों, महाविद्यालयों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील कुमार टेलर ने सभी केन्द्राधीक्षक, सम्बद्ध महाविद्यालयों को जारी दिशानिर्देश में उल्लेख किया है कि परीक्षाओं के दौरान अनुचित साधन प्रयोग के प्रकरण में परीक्षार्थी का नाम, रोल नम्बर, विषय, पारी एवं परीक्षार्थी के पूर्ण पते सहित परीक्षा नियत्रंक को जानकारी भेजनी होगी। जिन विद्यार्थियों के परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण के केस बनाए गए हैं, उनकी दोनों उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा समाप्ति के बाद तुरंत बाद रजिस्टर्ड डाक से विश्वविद्यालय को भिजवानी होगा। सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल एवं अनुचित साधनों के प्रयोग की रोकथाम अधिनियम 1992 के अन्तर्गत परीक्षार्थी के विरुद्ध सम्बन्धित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करानी होगी। ………… पढें ये खबर भी… अजमेर में आज चार घंटे तक रहेगी बिजली बंद:जानिए-सुबह नौ बजे से साढे़ तीन बजे के बीच कब-कहां होगी लाइट गुल अजमेर में बिजली वितरण का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस कार्य के लिए बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। आज कई क्षेत्रों में 4 घंटे तक पावर कट होगा। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 से साढे़ तीन बजे के बीच बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। पूरी खबर पढें
