पंजाब के लुधियाना में कृष्णा भारत गैस एजेंसी में कर्मचारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट की है। बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जिस समय कर्मचारी गैस सिलेंडर की डिलीवरी देने के लिए काली सड़क पर खड़ा था। बाइक से दो बदमाशों ने पहले उसे गालियां दी। उसने जब विरोध किया तो अपनी कमर में लगी पिस्टल दिखाई। डिलीवरी ब्वाय से बदमाशों ने नकदी वाला बैग छीन लिया। 4 साल से करता गैस सप्लाई का काम जानकारी देते हुए पीड़ित केशव गुप्ता निवासी अजुर्न कालोनी ने बताया कि वह जनता कॉलोनी, राहों रोड इलाके में करीब चार साल से गैस सप्लाई का काम कर रहा है। पीड़ित के अनुसार 6 फरवरी 2026 को वह कंपनी के ऑटो रिक्शा नंबर PB-10-CM-9375 पर गैस लोड कर काली सड़क पर सप्लाई देने जा रहा था। शाम करीब 5:45 बजे दो मोटरसाइकिल सवार युवक आए और उसे घेर लिया। पहले गालियां दी। फिर कमर में लगाया हुआ पिस्टल दिखाया। एक बदमाश के चेहरे पर मास्क लगा था जबकि दूसरे बिना मास्क के था। आरोप है कि बदमाशों ने उससे गैस सिलेंडरों की बिक्री की रकम करीब 34,500 लूट ली और जीटी रोड की ओर फरार हो गए। केशव मुताबिक उसे अब घर से निकलने में भी डर लग रहा है। सरेआम बीच बाचार इस तरह से लूट होना चिंताजनक है। पुलिस सीसीटीवी की तलाश में केशव मुताबिक उसने तुरंत एजेंसी मालिकों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
