भास्कर के समाधान सेगमेंट पर शहर के अलग-अलग इलाकों से जनसमस्याओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कहीं सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है, तो कहीं खाली प्लॉट कचरे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं। कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई बंद होने से लोग परेशान हैं, वहीं मंदिरों के बाहर तक गंदगी फैलने की शिकायतें भी मिल रही हैं। भास्कर एप के माध्यम से उठाए गए इन मुद्दों पर प्रशासन ने कई स्थानों पर त्वरित कार्रवाई की है। कहीं सीवर लीकेज दुरुस्त कराया गया, तो कहीं सड़क मृत जानवर को हटवाया गया। इन प्रयासों से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है। मंदिर के बाहर बह रहा सीवर का पानी
ब्रह्मपुरी के कृष्णा नगर से हेमंत ने भास्कर समाधान सेगमेंट में सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने की शिकायत की। हेमंत ने बताया कि सीवर का पानी कॉलोनी के मंदिर तक आ रहा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। खाली प्लॉट में कचरे का ढेर
पालड़ी मीणा से शकील आलम ने पोस्ट किया है कि मोहल्ले के खाली प्लॉट में कचरे का ढेर हो गया है। जिसमें आवारा जानवरों का भी जमावड़ा लगा रहता है। शकील ने इस प्लॉट को साफ करवाने की मांग की है। कई दिनों से क्षेत्र में बंद पानी की सप्लाई
सी-स्कीम के जमनालाल बजाज मार्ग से दिनेश कुमार योगी ने बताया-उनके इलाके में पिछले 10 दिनों से पानी सप्लाई बंद है। सीवर लाइन के काम के कारण पानी रोका गया था, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी सप्लाई शुरू नहीं की गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चांदपोल में सड़क पर बहता सीवर का पानी
नाहरगढ़ के चांदपोल क्षेत्र से आयूष ने बताया-यहां स्थित मंदिर के बाहर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। इस संबंध में नगर निगम में शिकायत भी की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
भास्कर एप से मिला समाधान शिकायत के बाद लोगों को मिला समाधान
मानसरोवर के झालाना चोर्ड से वीना रंगवानी ने सीवर लीक होने की समस्या के बारे में शिकायत लिखी थी। उन्होंने बताया था कि, यहां पर 4 दिनों से गंदा पानी बह रहा है। जिसके कुछ ही समय बाद प्रशासन ने मामले में एक्शन लेकर तुरंत समाधान करवाया।। किशनपोल में पड़ा कचरा और मृत पशु
शहर के किशनपोल निवासी दीपक मंगल ने भास्कर समाधान पर बीच सड़क कचरा और मृत पशु पड़े होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि इससे पूरी सड़क पर बदबू फैल रही थी और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया था। अनिल बने ‘पब्लिक के स्टार’
शिकायत सामने आते ही किशनपोल जोन के सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल उम्रवाल ने तुरंत कार्रवाई की। समय पर की गई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिली और अनिल उम्रवाल को लोगों ने ‘पब्लिक के स्टार’ का दर्जा दिया।
पब्लिक को वॉयस दे रहा भास्कर समाधान
दैनिक भास्कर डिजिटल पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रेस्पोंस के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी व आसान बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:भास्कर समाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत 2.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति 3.जयपुर में रोड बना कचरा घर,सड़क पर सीवर का पानी:गढ़ गणेश मंदिर पर हुई सफाई, भास्कर समाधान से अफसर बन रहे ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए समस्याएं बता रहे लोग:जयपुर में सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की प्रोब्लम सबसे ज्यादा, रोजाना परेशान होते हैं शहर के लोग 5.भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी 6.जयपुर में अपने इलाके की समस्याएं सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाएं:भास्कर एप पर लॉन्च हुआ नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’, अब प्रमुखता से उठाई जाएंगी जनसमस्याएं
