अमृतसर| पुरानी लक्कड़ मंडी बगीची सेठ संत लाल की गौरी शंकर सेवादल की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 31वां वार्षिक शिव विवाह महोत्सव करवाया जाएगा। सेवादल के मुख्य संचालक बंटी अग्रवाल की अध्यक्षता और संस्थापक स्वर्गीय शारदा अग्रवाल के आशीर्वाद से 22 फरवरी को होने वाले इस शिव विवाह में बारात भी निकल जाएगी। इससे पहले 8 फरवरी को भोलेनाथ का शगुन और गौरी मां की चुनरी की रस्म निभाई जाएगी। इसी दौरान भक्तों की ओर से 22 फरवरी को बाबा भोलेनाथ की बारात दोपहर 12 बजे निकली जाएगी। जबकि 1 बजे जै माला और शाम 4 बजे गौरी मां की विदाई की जाएगी।