जालंधर के कपूरथला चौक पर श्री गुरु रविदास महाराज के चित्र वाले एक धार्मिक बोर्ड (होर्डिंग) को एक व्यक्ति ने फाड़ दिया। इसके चलते वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया। उसकी पहचान अशोक के रूप में हुई है। लोगों ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद चौक पर भीड़ बढ़ गई थी और माहौल भी तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस ने इसे कंट्रोल किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही गुरु रविदास के बोर्ड को फाड़ने की खबर फैली, कपूरथला चौक पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह घटना शहर के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है। लोगों ने अशो को घेर लिया और पुलिस के हवाले करने तक मौके पर ही रोके रखा। आरोपी को पकड़ कर थान ले गई पुलिस पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अशोका के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार, आरोपी ने जानबूझकर बोर्ड को नुकसान पहुंचाया, जिससे समुदाय की आस्था को गहरी चोट पहुंची है। माहौल को बिगड़ने से बचाने के लिए स्थानीय जागरूक नागरिकों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 के सब-इंस्पेक्टर (SI) जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई और जांच पुलिस के पहुंचने तक गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़े रखा था। एसआई जसवीर सिंह ने लोगों को शांत करवाया और आरोपी अशोका को हिरासत में लेकर थाने ले गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है किआरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि शहर के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हिमाकत न कर सके।