भीलवाड़ा के कोटडी थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव के पास कोटडी थाना पुलिस ने अवैध गार्नेट खनन के खिलाफ देर रात दबिश देते हुए बड़ी कार्रवाई की।इस दौरान पुलिस ने दो सेपरेटर मशीनें एवं दो ट्रैक्टर जब्त किए, वहीं मौके से एक युवक को डिटेन किया। दो सेपरेटर,दो ट्रेक्टर जब्त कोटडी थाने के एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कोटडी एएसपी सुरेश कुमार डाबरिया एवं थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन भी अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई कर दो सेपरेटर मशीनें एवं दो ट्रैक्टर जब्त किए, पुलिस ने मौके से ज्ञानचंद पिता शंकर लाल बलाई निवासी खटाना का खेड़ा को डिटेन किया। आगे कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचित किया दबिश के दौरान जब्त मशीनों व ट्रैक्टरों को थाने लाकर खड़ा करवाया गया है। मामले मेंआगे कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी गई है।लगातार चल रही कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा है।