सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह सीकर जिले के कुछ इलाकों में हल्की धुंध छाई। 3 दिन तक सीकर में सर्द हवाएं चलेंगी। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 5.4 और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
बुधवार रात से सर्द हवाएं चलने की वजह से न्यूनतम तापमान में आज सुबह गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि आज सुबह हल्का कोहरा रहने के बाद धूप निकली हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह उत्तरी हवाएं चलने की वजह से सर्दी रहेगी। सीकर जिले में 8 फरवरी को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी संभव है।
सीकर में 3 दिन से ठंडी हवाएं बढ़ गई हैं। सीकर शहर सहित आसपास के इलाकों में आज हल्का कोहरा छाया। आज सुबह सर्द हवाओं की गति धीमी रही। सीकर में अभी 3 दिनों तक तेज सर्दी का दौर बना रहेगा। 8 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो सकती है।
सीकर में अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद ठंड बढ़ गई है। सीकर समेत शेखावाटी इलाके के मौसम में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब कमजोर हो चुका है। सुबह-शाम तेज सर्दी पड़ रही है, आज सुबह न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहेगा।