डेराबस्सी के खेड़ी गुजरां गांव में मंगलवार तड़के 27 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में मातम छा गया, जबकि बुधवार को मृतक के साले की शादी होनी थी। कुलदीप सिंह डेराबस्सी स्थित पीसीसीपीएल फैक्ट्री में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, बचपन में ही उसके पिता का निधन हो गया था। लगभग छह माह पहले उसकी मां की भी मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह गहरे सदमे में था। वह अपनी बहन का इकलौता भाई था। पत्नी और बेटे को सुसराल छोड़कर आया था बताया गया है कि मंगलवार शाम कुलदीप अपनी पत्नी और ढाई साल के बेटे को ससुराल गांव छोड़कर अपने घर लौट आया था। रात को वह चौबारे में सोने चला गया। बुधवार सुबह करीब 5 बजे जब उसके चाचा चौबारे में पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर दरवाजा धक्का देकर खोला गया, जहां कुलदीप का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन तुरंत उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलदीप अपने पीछे विधवा पत्नी, ढाई साल के बेटे और एक बुजुर्ग चाचा को छोड़ गया है। सूचना मिलने पर डेराबस्सी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

You missed