भरतपुर में सेना के हथियार डिपो पर ड्रोन उड़ने का मामला सामने आया है। आर्मी के जवानों ने करीब 1000 मीटर ऊपर 4 से 5 ड्रोन उड़ने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव और थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। आर्मी के जवानों ने ड्रोन का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर ड्रोन गायब हो गए। मामला 25 जनवरी की रात का है। आर्मी की ओर से मंगलवार को इसकी शिकायत दी गई है। एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया- 25 जनवरी की रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि सेना के हथियार के डिपो पर ड्रोन उड़ रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचे। आर्मी के जवानों से मामले की जानकारी ली 1000 मीटर ऊपर उड़ रहे थे ड्रोन
आर्मी के जवानों ने बताया- आसमान में करीब 1000 मीटर ऊपर 4 से 5 ड्रोन उड़ रहे थे। देखते ही देखते अचानक ड्रोन गायब हो गए। आज आर्मी के अधिकारियों ने इसकी शिकायत भी दी है। जिसकी तकनीकी लेवल पर जांच की जा रही है। सीओ ग्रामीण कन्हैया लाल चौधरी मामले की जांच कर रहे हैं।

You missed