उदयपुर में सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भाषण देते समय पूर्व सरपंच को हार्ट अटैक आ गया। कार्यक्रम स्थल पर टीचर्स ने उन्हें सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना फलासिया ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सरादीत में 26 जनवरी को हुई। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट गांव के पूर्व सरपंच भैरूलाल गोदड़ा (55) मार्च पास्ट के दौरान करीब दो मिनट 13 सेकेंड तक चलते रहे। इसके बाद जैसे ही भाषण देना शुरू किया तो अचानक लड़खड़ाते हुए गिर गए। पहले देखें PHOTOS टीचर्स ने सीपीआर दिया
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच भैरूलाल गोदड़ा के गिरते ही मंच पर बैठे प्रधानाचार्य लक्ष्मण गमेर और अन्य लोगों ने उन्हें संभाला। प्रधानाचार्य लक्ष्मण ने बताया- इस दौरान पूर्व सरपंच भैरूलाल को सीपीआर दी गई। स्कूल से करीब पांच किलोमीटर दूर मादड़ी सीएचसी लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद वहां से उदयपुर रेफर कर दिया। महाराणा भूपाल अस्पताल में रेफर डॉक्टरों ने भैरूलाल गोदड़ा को मृत घोषित कर दिया। भैरूलाल गोदड़ा खाटी कमदी पंचायत के तीन बार सरपंच रहे थे। भैरूलाल के बड़े बेटे गणेश मीणा ने बताया- हार्ट अटैक से पिता की मौत हुई। ग्राफिक से जानिए कार्डियक अरेस्ट के लक्षण, बचाव… इनपुट सहयोग : दुष्यंत पूर्बिया, ओगणा ……………….. ये खबरें भी पढ़िए… 1. 12वीं की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत:गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने स्कूल गई थी, पानी पीते समय अचानक गिर पड़ी 2. 30 साल के युवक को नींद में आया हार्टअटैक, मौत:मुंबई से दोस्तों के साथ घूमने आया था राजस्थान, सुबह जगाया तो नहीं उठा 3. 22 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत:पैदल काम पर जा रहा था, बेहोश होकर गिरा; सीपीआर के बाद भी होश नहीं आया 4. 30-साल के बिजली विभाग के कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत:ड्यूटी के दौरान सीने में हुआ था दर्द, अजमेर जाते समय एम्बुलेंस में दम तोड़ा
