सवाई माधोपुर जिले में चलती ट्रेन में चढ़ते समय 12 साल की बच्ची का पैर फिसल गया। मौके पर मौजूद जीआरपी के जवान ने बच्ची को प्लेटफार्म की तरफ खींच लिया जिससे बच्ची की जान बच गई। पूरी घटना स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। हादसा गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रविवार रात करीब 9.30 बजे का है। बच्ची अपनी मां के साथ बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस(19019) से दिल्ली जा रही थी। रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरी थी। तभी ट्रेन चल दी। घटना के बाद बच्ची को प्राथमिक जांच के बाद उसकी मां के साथ भेज दिया गया। पहले देखिए- घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें ट्रेन में चढ़ते समय बिगड़ा संतुलन
थाना जीआरपी गंगापुर सिटी के प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि रात करीब 9 बजे बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या-1 पर आकर रुकी। इसी दौरान कोटा से दिल्ली जा रही 12 साल की आराध्या अपनी मां के साथ पानी पीने के लिए S-1 कोच से नीचे उतरी। मां-बेटी प्लेटफार्म पर ही थीं तभी ट्रेन चल दी। मां तो ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन आराध्या ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी। मौके पर मौजूद कॉन्स्टेबल रामकेश मीणा ने तुरंत बच्ची का हाथ पकड़कर प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। कॉन्स्टेबल खुद भी गिर पड़े, लेकिन बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चैन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
घटना के तुरंत बाद चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया। जीआरपी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि बच्ची को उसकी मां के साथ सुरक्षित वापस भेज दिया गया। पूरी घटना स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

You missed