कोटपूतली-बहरोड़ जिले में युवती ने शादी से 27 दिन पहले प्रेमी के साथ सुसाइड कर लिया। नेशनल हाईवे-48 पर स्थित एक होटल में दोनों का शव मिला। युवक का दोस्त उससे मिलने होटल पहुंचा। गेट नहीं खुलने पर स्टाफ को बुलाया। लोगों ने गेट के नीचे से झांककर देखा तो कमरे के अंदर युवक-युवती फंदे से लटके हुए थे। घटना के बहरोड़ थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक युवक की पहचान इंद्र मीणा (20) और युवती की मंजू धानका (19) निवासी अजबपुरा (नारायणपुर, कोटपूतली-बहरोड़) के रूप में हुई। युवती की 19 फरवरी को शादी थी। कार्यवाहक थाना अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया-शनिवार सुबह 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कांकर दोपा गांव के पास स्थित गणगौर मिडवे होटल में युवक और युवती फंदे से लटके मिले हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाकर सैंपल जुटाए। परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। 22 जनवरी की शाम को होटल पहुंचे थे
होटल मालिक जितेंद्र पालीवाल ने बताया-युवक और युवती 22 जनवरी की शाम 6:35 पर कमरा नम्बर 207 किराए पर लिया था। शनिवार सुबह 9 बजे बहरोड़ के गांव अनंतपुरा का युवक नवीन मेहता उनसे मिलने आया था। नवीन ने दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर स्टाफ मौके पर पहुंचा और दरवाजे को बार-बार खटखटाया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो गेट के नीचे खाली जगह से झांककर देखा तो दोनों के पैर हवा में लटके दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोस्त के साथ कोचिंग से निकला था युवक
मृतक इंद्र मीणा के भाई राजेश ने बताया- मेरा छोटा भाई इंद्र अलवर में मौसी के बेटे सुरेंद्र के पास रहकर दिल्ली पुलिस की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। 22 जनवरी की दोपहर 3 बजे के बाद इंद्र अपने दोस्त नवीन के साथ कोचिंग से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। 19 फरवरी को युवती की शादी थी
राजेश ने बताया-जब इंद्र घर नहीं पहुंचा तो कोचिंग से नवीन के नंबर लिए। नवीन से बात कि तो उसने कहा कि इंद्र उसके साथ है और वह एक दो घंटे में घर पहुंच जाएगा। 24 जनवरी को बहरोड़ पुलिस ने बताया कि इंद्र ने गांव की लड़की मंजू के साथ गणगौर मिडवे होटल में सुसाइड कर लिया है। मंजू की 19 फरवरी को शादी होनी थी। बेडशीट से लगाया फंदा
कार्यवाहक थाना अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया-प्रेमी युगल ने बेड पर कुर्सी रखी और बेडशीट से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। परिजनों की रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले जांच कर रही है। …. यह भी पढ़ें जोधपुर में प्रेमी-जोड़े ने साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड किया:नोट में लिखा- मर्जी से मर रहे, किसी पर शक नहीं करें; लिव इन रिलेशन में रहे जोधपुर में लिव इन रिलेशन में रह रहे महिला पुरुष ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों ने सुसाइड नोट में लिखा- दोनों अपनी मर्जी से मर रहे हैं। किसी पर शक नहीं करें. पुरुष की बॉडी उसके परिजनों को सौंपी गई। वहीं, महिला की बॉडी का पुलिस ने हिंदू सेवा मंडल की मदद से अंतिम संस्कार करवाया। (पढ़ें पूरी खबर)
