महिंद्रा का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में बड़े कमर्शियल वाहन या फिर दमदार एसयूवी की छवि आती है. लेकिन कंपनी का एक पक्ष ऐसा भी है, जो इलेक्ट्रिक मार्केट का लीडर बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड की, जिसने 4 लाख इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बेच दिए हैं. आइए जानते हैं इसके क्या मायने हैं.