8th Pay Commission को लेकर मीडिया में तरह-तरह के अनुमान जताए जा रहे हैं। कुछ रिसर्च में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 14% से 34% तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि छठे और 7वें वेतन आयोग के बाद 8वां वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के रहन-सहन को और बेहतर बना देगा। यानी सैलरी में इक्रीमेंट महंगाई की दर को ध्यान में रखकर किया जाएगा। हां, इसके लागू होने के टाइम को लेकर भ्रम की स्थिति है। कयास लग रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। बहरहाल, नए वेतन आयोग को जब भी मंजूरी मिले, यह लागू जनवरी 2026 से ही होगा।
