भारत में म्यूचुअल फंड काफी लोकप्रिय निवेश विकल्प है। हर साल बड़ी संख्या में नए निवेशक इस इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट के साथ जुड़ रहे हैं। जो लोग सीधे शेयर बाजार में पैसा लगाने का जोखिम नहीं ले सकते, उनके लिए म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प है। यहां आपके पैसों को फंड मैनेजर्स अलग-अलग एसेट में इन्वेस्ट करते हैं। म्यूचुअल फंड प्रमुख रूप से 3 तरह के होते हैं। इक्विटी फंड, डेट फंड और हाइब्रिड फंड। इसके अलावा, लिक्विड फंड, इंडेक्स फंड, ईएलएसएस फंड भी म्यूचुअल फंड के ही प्रकार हैं।

You missed