होशियारपुर जिले के मुकेरियां हलके के गांव गेरा निवासी 52 वर्षीय रविंदर सिंह की नाइजीरिया में मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में किया गया, जहां उनके बच्चों ने उन्हें मुखाग्नि दी। रविंदर सिंह की मौत के कारणों के बारे में परिवार को फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई। 15 सालों से नाइजीरिया की कंपनी में करता था काम परिजनों के अनुसार, रविंदर सिंह पिछले 15 वर्षों से नाइजीरिया की एक कंपनी में कार्यरत थे। वह हर साल छुट्टी पर घर आते थे। कुछ महीने पहले ही वह अपने पैतृक गांव आए थे।बीते दिन नाइजीरिया से उनके एक साथी ने फोन कर रविंदर सिंह की मौत की सूचना दी। कंपनी में कार्यरत उनके अन्य साथियों ने मिलकर उनके शव को भारत भेजा। दिल्ली हवाई अड्डे से परिजन शव को लेकर गांव गेरा पहुंचे, जहां दोपहर में उनकी बेटी और बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
