भरतपुर में देर रात एक बस हाई मस्ट लाइट से टकरा कर पलट गई। घटना में 13 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जबकि पांच घायलों को भरतपुर रेफर किया गया। घटना ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुई। घटना के बाद आगरा जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर जाम लग गया, जिसे करीब 30 मिनट बाद खुलवाया गया। यह हादसा भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 2 बजे हुआ। थाने से 150 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा हलैना थाने के ASI रामु सिंह ने बताया कि थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर एक स्लीपर बस हाई मास्क लाइट से टकरा कर पलट गई। बस भरतपुर से जयपुर की तरफ जा रही थी। बस जैसे ही हाई मास्क लाइट से टकराई तभी बस में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर हाईवे सेफ्टी की टीमें और पुलिस की टीमें पहुंची। बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना में कुल 13 यात्रियों के चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से हलैना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से 5 लोगों को भरतपुर रेफर किया गया। फोटोज में देखें… पुलिस और हाईवे सेफ्टी टीम ने निकाले यात्री सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे सेफ्टी की टीमें मौके पर पहुंचीं। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में कुल 13 यात्रियों को चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से हलैना हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इनमें से पांच घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें भरतपुर रेफर किया गया, जबकि आठ घायलों का इलाज हलैना हॉस्पिटल में जारी है। ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। बस हाई मास्ट लाइट से टकराई, जिससे लाइट भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक को भी चोटें आई हैं। हाईवे पर लगा जाम, क्रेन से बस हटाई बस पलटने के बाद आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर जाम लग गया। हाईवे सेफ्टी टीम ने क्रेन की मदद से बस को सीधा किया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया गया और जाम खुलवाया गया। 50 यात्री थे सवार, बाकी को दूसरी बसों से भेजा एएसआई रामु सिंह ने बताया कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जो यात्री घायल नहीं हुए, उन्हें दूसरी बसों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। मध्य प्रदेश से जयपुर जा रही थी बस पुलिस के अनुसार बस मध्य प्रदेश से जयपुर जा रही थी। हादसे में घायल हुए यात्रियों की पहचान इस प्रकार हुई है- हादसे में विनोद (22) निवासी बड़ोदरा, नीरजा (25) निवासी मुरैना, पलक (6) निवासी भिंड, विजेंद्र (20) निवासी मुरैना, हेमलता (40) निवासी मुरैना, दिलीप (45) निवासी भिंड, भीकाराम (35) निवासी भिंड, आकाश (25) निवासी मोहनपुरा और ऊदल सिंह (35) निवासी भिंड घायल हो गए। वहीं गिरजा (45) निवासी भिंड, अनुज (13) निवासी भिंड, शिवानी (17) निवासी झांसी, वंदना (45) निवासी भिंड और कृष्णा (13) निवासी भिंड गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर किया गया है।