प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आएंगे। मोदी यहां बालोतरा के पचपदरा में पहली आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली बीएस-6 मानक एचपीसीएल रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए रिफाइनरी एरिया और हाईवे के डिवाइडर पर नरेंद्र मोदी के 20 फीट तक ऊंचे सिंगल फोटो कटआउट लगाए गए हैं। दिल्ली और जयपुर की टीमें लगातार फ्लेक्स और होर्डिंग्स लगाने के काम में जुटी हैं। रिफाइनरी तक पहुंचने वाले चारों रूट पर अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है। 3 बीघा जमीन पर सभा स्थल तैयार किया जा रहा है। सभा स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को करीब 1 किलोमीटर पैदल चलना होगा। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे बालोतरा जिले को रेड जोन और नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। ड्रोन और अन्य उड़ने वाले उपकरणों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़ी तस्वीरें देखें … 3 बड़े डोम में 1 लाख कुर्सियां लगाई जाएगी
सभा स्थल पर 3 बड़े डोम तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें 35 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में करीब 1600 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। कुल मिलाकर 1 लाख से अधिक कुर्सियां लगाई जा रही हैं ताकि भीड़ को सुव्यवस्थित रूप से नियंत्रित किया जा सके। गर्मी को देखते हुए सैकड़ों की संख्या में जनरेटर और कूलर लगाए जा रहे हैं। प्रशासन का अनुमान है कि इस जनसभा में करीब 2 लाख लोग शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम से पहले प्रशासन, सरकार और एचपीसीएल की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम स्थल पर 3 बड़ी एलईडी स्क्रीन, 1 किलोमीटर में पार्किंग
कार्यक्रम स्थल पर 3 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, ताकि सभी लोग कार्यक्रम देख सकें। वहीं सभास्थल के अंतिम छोर में बैठे लोगों तक आवाज पहुंचे, इसके लिए 100 लाउड स्पीकर भी लगाए गए हैं। 1 किलोमीटर के दायरे में करीब 10 से 15 हजार दोपहिया वाहन और करीब 4 हजार बड़े वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। बाड़मेर, जोधपुर, जालोर और बालोतरा से रूट से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वाहनों की पार्किंग के बाद लोगों को सभास्थल पहुंचने के लिए 1 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ेगा। 1 घंटे रिफाइनरी के प्रोसेस को जानेंगे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया- पीएम नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को बाड़मेर उत्तरलाई एयरपोर्ट पर स्पेशल विमान से आएंगे। इसके लिए बाड़मेर प्रशासन ने तैयारियां करीब-करीब पूरी कर ली है। उत्तरलाई एयरपोर्ट से पीएम मोदी प्लेन से रिफाइनरी हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां पर रिफाइनरी में 1 घंटे तक पूरे प्रोसेस को जानेंगे। वहां पेट्रोलियम मंत्री हरदीपपुरी, सीएम भजनलाल शर्मा समेत प्रदेश के अधिकारी और HPCL के अधिकारी मौजूद रहेंगे। रिफाइनरी से जुड़ी तस्वीरें … — रिफाइनरी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़े… पीएम मोदी की सभास्थल पर लगेंगे 100 लाउडस्पीकर:अंतिम छोर तक पहुंचेगी आवाज; क्रेन से बन रहा डोम, भाजपा का दावा- 2 लाख लोग आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा में पहली आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली बीएस-6 मानक एचपीसीएल पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। युद्धस्तर पर सभा की तैयारियां चल रही हैं। पूरी खबर पढ़िए राजस्थान की रिफाइनरी से नहीं निकलेगा कचरा, सबसे आधुनिक भी:पीएम 21 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन, 79 हजार करोड़ में बनी, जानें- क्यों है खास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के लिए रिफाइनरी के अलग मायने हैं। पूरी खबर पढ़िए
