सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 साल और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने के मौके पर कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सोमवार सुबह टोंक जिले के भूतेश्वर महादेव मंदिर टोडारायसिंह समेत 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। इसमें जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की श्रृंखला में भजन संध्या, पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रसाद वितरण आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण होगा। देशव्यापी स्तर पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत देवस्थान विभाग की ओर से जिले के टोडारायसिंह स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को विशेष पूजा अर्चना व राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। टोडारायसिंह तहसीलदार राहुल पारीक ने बताया कि विभागीय अनुसार सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 साल और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को देशव्यापी स्तर पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जाएगा। इसमें कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिले के टोडारायसिंह स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के आथित्य व साधु संतों के सानिध्य में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के 41 शिवालयों में होगा। जिसमें टोंक जिले में टोडारायसिंह स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर का चयन किया गया है। बीजेपी कार्यकर्ता भी टोंक में करेंगे पूजा-पाठ इस मौके पर जिला मुख्यालय स्थित मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर टोंक पर सोमवार सुबह 9 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में सोमनाथ मंदिर गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जाएगा। कार्यक्रम में समस्त जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।
