बाड़मेर पुलिस ने लाखों रुपए के सोने-चांदी आभूषण चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोर ने 5 दिन पहले रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ मर्डर समेत 5 मामले पहले से दर्ज है। ताला तोड़कर ज्वेलरी और कैश चुराया था
पुलिस के अनुसार, शिव नींबासर गांव निवासी तनसिंह पुत्र घुणसिंह ने 16 जून को पुलिस थाना शिव में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 14 जून की रात को चोर घर में घुसे और बक्सों के ताले तोड़कर करीब 30-35 तोला सोना, 3 किलो चांदी के गहने और 46 हजार रुपए कैश चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की गई। शिव थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचकर बारिकी से मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। एसपी चूनाराम जाट ने चोरी की वारदात के खुलासे के लिए एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी मानाराम गर्ग के सुपरविजन में शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई वीरसिंह की टीम बनाई गई। टीम ने सूचना व तकनीकी मदद से संदिग्ध श्रवणसिंह पुत्र नारायणसिंह निवासी सिराणा पुलिस थाना सायला जिला जालोर को डिटेन किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चुराए सोने-चांदी के आभूषण और कैश रुपए बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मर्डर समेत 5 मामले पहले से हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से मर्डर, लूट और चोरी के 5 मामले दर्ज है। कार्रवाई में एएसआई वीरसिंह, हेड कॉन्स्टेबल कवेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल देराजराम, डालूराम, बिरबल मीणा, महिला कॉन्स्टेबल रवीना, डीसीआरबी कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
