राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को करीब 10 महीने बाद जमानत मिल गई है. सोनम को जमानत मिलने पर राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि उनका परिवार ज़मानत देने के निचले अदालत के फैसले को मेघालय हाई कोर्ट में चुनौती देगा.