राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान से जुड़े कई सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने सहकारिता मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की ओर इस्तीफे की मांग की। एसडीएम और पुलिस अधीक्षक को उन्होंने ज्ञापन भी दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि सहकारिता मंत्री ने 25 जून को चित्तौड़गढ़ के इगला थाने के थानाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हे अपमानित किया। आरोप है कि अपनी पद और प्रतिष्ठा का ध्यान नहीं रखते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया। जिससे पुलिसकर्मियों में रोष है। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए मंत्री को हटाने और उन पर मुकदमा दर्जकर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में बड़ा आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन देते समय राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान अध्यक्ष जसवंतसिंह शेखावत, शिवजीसिंह जेतावत, गजेंद्रसिंह राजपुरोहित, श्यामसिंह शेखावत, सुमेरसिंह मेड़तिया, बृजभूषण सिंह, शिवलाल सिंह, कूनाराम, पूनाराम, नारायण सैन, देवीसिंह राजपुरोहित, दलपत सिंह, नारायण सिंह सहित कई सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।