सीकर जिले में 5 साल की मासूम के साथ रेप की कोशिश की गई। एक गांव का रहने वाला आरोपी युवक चॉकलेट देने के बहाने मासूम को साथ ले गया। आरोपी ने मासूम के साथ रेप करने की कोशिश की। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी फरार हो गया। इस संबंध में बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि मेरी बेटी के साथ गांव के रहने वाले युवक ने रेप करने की कोशिश की। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू की। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी दरअसल यह घटना 13 अगस्त की है, जब 5 साल की बच्ची अकेली थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला आरोपी वहां आ गया, जो उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया। आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की। मासूम के चिल्लाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
