सीकर में निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच भाजपा और कांग्रेस में टिकट की दावेदारी तेज हो गई है। अब तक भाजपा में 252 और कांग्रेस में 231 लोगों ने आवेदन किया है। खास बात यह है कि चुनावी मैदान में कई परिवारों के सदस्य भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं। पति-पत्नी ने अलग-अलग दो वार्डों से टिकट के लिए आवेदन किया है, वहीं ससुर और बहू ने भी चुनाव लड़ने की तैयारी के साथ दावेदारी पेश की है। सीकर में आज(शनिवार) दोनों ही पार्टियों के कार्यालय में 100-100 से ज्यादा लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया। दोनों ही पार्टियों में अब आवेदनों की संख्या 200 से ज्यादा हो चुकी है। दोनों ही पार्टियों में आवेदन की अंतिम तिथि कल है। इसके बाद टिकट वितरण होगा। बता करें कांग्रेस पार्टी की तो आज कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय में सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों के लिए 121 आवेदन जमा हुए। अब तक कुल 231 आवेदन जमा हो चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अंकित पारीक ने बताया कि कल आवेदन की अंतिम तिथि है। आवेदन का आंकड़ा 252 पहुंचा इधर, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भी आज करीब 100 से ज्यादा आवेदन जमा हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि आवेदन का कुल आंकड़ा 252 पहुंच चुका है। कल आवेदन की अंतिम तिथि है। पति-पत्नी ने एक ही जगह से किया टिकट के लिए आवेदन सीकर से कांग्रेस पार्टी में जहां वार्ड नंबर 15,16 से खतीजा बानो ने कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया है। वहीं वार्ड नंबर 15,16 से उनके पति निवर्तमान सभापति जीवण खां ने कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया है। वहीं निवर्तमान उपसभापति अशोक चौधरी ने वार्ड नंबर 34 और उनके बेटे अनिल की पत्नी किरण ने वार्ड नंबर 40 से आवेदन किया है।
