कोटा| इंडियन रिफ्रेक्टीव और केटरेक्ट सर्जरी के वार्षिक सम्मेलन में प्रो. डीडी वर्मा ने अपने 2 शोध पत्र पढ़े। हाल ही में नई दिल्ली में सम्पन्न 2 दिवसीय राष्ट्रीय नेत्र रोग विशेषज्ञों की संगोष्ठी 22, 23 नवम्बर को संपन्न हुई। जिसमें देश विदेश के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। प्रोफेसर वर्मा ने शोध में बताया कि कैसे विषम परिस्थितियों में टोरिक लैंस प्रत्यारोपित किया जाता है। ऑपरेशन के बाद उचित परिणाम प्राप्त होते हैं।
