समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने गाजीपुर में सपा नेताओं पर हुई कार्रवाई, लखनऊ में भू-माफियाओं के बढ़ते प्रभाव और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा. अखिलेश ने कहा कि यह सरकार केवल सपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रही है.