झालावाड़ में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के ‘गवर्नमेंट स्कूल स्पोर्ट वीक’ अभियान के तहत गुरुवार को रोटरी क्लब बृजनगर झालावाड़ ने राजकीय प्राथमिक स्कूल, वृंदावन में खेल सामग्री और प्रोजेक्टर स्क्रीन भेंट की। इसमें इंडोर और आउटडोर खेल सामग्री शामिल थी। इस कार्यक्रम का मकसद सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को शिक्षा के साथ खेल और आधुनिक शिक्षण सुविधाओं से जोड़ना था। साथ ही, उनके बौद्धिक और सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना भी इसका उद्देश्य था। खेल सामग्री मिलने पर स्टूडेंट्स में काफी उत्साह दिखा। प्रोजेक्टर स्क्रीन से स्कूल में डिजिटल और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। रोटरी क्लब बृजनगर झालावाड़ के अध्यक्ष मोहनीश माहेश्वरी और सचिव सीए सुशांत सुराना ने बताया कि क्लब ‘हर स्कूल, बेहतर स्कूल’ की भावना के साथ सरकारी स्कूलों को लगातार मदद दे रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्टूडेंट्स में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और बेहतर भविष्य के अवसर पैदा करने का भी अहम हिस्सा है। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर रोटेरियन महेश बाबू जैन और रोटेरियन विजय मेहता थे। इस सेवा गतिविधि में रोटरी क्लब के रजत जैन, विकास चांदवाड़, मुकेश जैन, योगेश कनावत, अक्षय अग्रवाल, पुखराज जैन, राहुल जैन, निखिल मालपानी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, भोपाल सिंह चौधरी, अनिल अग्रवाल, सौरभ जैन और मोहन सिंह भंडारी सहित कई सदस्यों ने हिस्सा लिया। क्लब सदस्यों ने कहा कि यह सहयोग आने वाले समय में सैकड़ों स्टूडेंट्स के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। ‘गवर्नमेंट स्कूल स्पोर्ट वीक’ के जरिए रोटरी ने ‘हर स्कूल, बेहतर स्कूल’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया।