पाली के पंचायत समित सभागार भवन में गुरुवार दोपहर को पंचायत चुनाव को लेकर पाली पंचायत को लेकर सरंपचों और वार्ड पंचों की लॉटरी एसडीएम विमलेंद्रसिंह राणावत की देख रेख में निकाली गई। इस दौरान पाली पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण का निर्धारण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पुखराज पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पाली में कुल 24 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें से महिलाओं के लिए कुल 12 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिनमें एससी महिला की 2, ओबीसी महिला की 2, एसटी महिला की 1 और सामान्य महिला की 7 पंचायतें शामिल हैं।
