बूंदी जिले के नैनवां में राजस्थान पटवार संघ की उपशाखा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उपशाखा अध्यक्ष परमानन्द गुर्जर के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में राज्य कर्मचारियों से राजकीय अवकाश के दिनों में कार्य नहीं करवाने की मांग की गई है। संघ ने ज्ञापन में बताया कि कर्मचारियों से लगातार रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत काम लिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों के पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
पटवार संघ का कहना है कि लगातार बढ़ते कार्यभार के कारण कर्मचारियों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है। संघ पदाधिकारियों ने मांग की है कि अत्यावश्यक परिस्थितियों को छोड़कर रविवार और अन्य राजकीय अवकाश के दिनों में कर्मचारियों से काम नहीं लिया जाए। इससे उन्हें अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
इस पर एसडीएम ने ज्ञापन लेकर इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कंटेंट: अश्विनी शर्मा, नैनवां।