DA Hike Announcement: देश के करीब 1.19 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है, जिससे उनकी सैलरी में सीधा इजाफा होगा।
