जोधपुर में नाले की सफाई करने के दौरान एक मशीन अचानक पलटी खा गई। इसके चलते मशीन चला रहा ड्राइवर नाले में गिर गया। यह हादसा शहर के सोमानी कॉलेज के पास गली में गुरुवार शाम को हुआ। इस दौरान उसका एक पांव भी चोटिल हो गया। इसका पता लगने पर मौके पर क्रेन और जेसीबी से मशीन को नाले से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। वहीं ड्राइवर को हॉस्पिटल भिजवाया गया। पांव फंसने से लगी चोट जानकारी के मुताबिक- स्थानीय प्रशासन की ओर से नालों की सफाई का काम किया जा रहा है। इसी दौरान शाम को अचानक ये हादसा हो गया। घटना के समय ड्राइवर मशीन चला रहा था। जो नाले में गिर गया। उसका पांव भी फंस गया था। इसकी वजह से उसके पांव में भी चोट लगी। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल दिया। बाद में उसे अस्पताल भिजवाया गया।
