Hormuz Strait crisis: पश्चिम एशिया में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी तनाव बरकरार है, जिसका असर दुनिया भर के देशों में ऊर्जा संकट के रूप में दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको के प्रयासों से वैश्विक तेल बाजारों में ऊर्जा सप्लाई कुछ हद तक सुनिश्चित हुई है। इस संबंध में सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको के प्रेसिडेंट और CEO अमीन एच नासिर ने रविवार को जानकारी दी।