श्रीगंगानगर में NH-62 पर शुक्रवार शाम 3:30 बजे ट्रक और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। घटना श्रीगंगानगर के चूनावढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- ट्रक और कार में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक युवक बींझबायला क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी भूपेंद्र सोनी और सदर थाना प्रभारी सीआई सुभाष ढील ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया। मेडिकल टीम भी तुरंत एमरजेंसी पर पहुंची। पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने घायलों की स्थिति का जायजा लिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
