बारां नगरपरिषद में सभापति पद के लिए नामांकन का बुधवार को आखिरी दिन रहा। इस दिन भाजपा की निलेश जैन, कांग्रेस की मीनाक्षी भारद्वाज और आम आदमी पार्टी की ओर से शीतल राठौर ने नामांकन किया। डमी कैंडिडेट के रूप में चंद्रकला सुमन ने नामांकन भरा। बारां नगरपरिषद के कुल 60 वार्डों में से AAP के 31 पार्षद जीते हैं। इस तरह AAP को बहुमत मिला हुआ है। कांग्रेस के 18, भाजपा के 9 और 2 निर्दलीय पार्षद भी चुनाव जीते हैं। 21 को होगा मतदान
बारां जिले की 6 नगर निकायों (1 नगरपरिषद, 5 नगरपालिका) में मतगणना के बाद अब अध्यक्ष पद के चुनाव की तस्वीर साफ होने लगी है। 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है। बुधवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन सभी 6 नगर निकायों में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बारां जिले की 5 नगरपालिकाओं की स्थिति 18 तक ले सकते है नाम वापस
अब 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। 18 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। इसके बाद 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान और परिणाम के साथ तय हो जाएगा कि जिले के छहों नगर निकायों में अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन काबिज होगा।
