डूंगरपुर नगरपरिषद में सभापति पद के लिए कांग्रेस से 1 और भाजपा से 2 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। भाजपा से पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभु पण्ड्या ने नामांकन भरा है। उनके बाद में भाजपा से पूर्व सभापति और स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर केके गुप्ता की पत्नी सुशीला गुप्ता ने भी नामांकन पेश किया है। ऐसे में भाजपा में प्रभु पंड्या और सुशीला गुप्ता के बीच कड़ी मशक्कत देखी जा रही है। इन दोनों ही उम्मीदवारों ने कहा कि पार्टी और संगठन ने उन्हें नामांकन के लिए आदेश दिया था। आगे पार्टी जो भी आदेश देगी उस पर चलेंगे।
भाजपा के पास डूंगरपुर नगर परिषद में बहुमत है। ऐसे में भाजपा का सभापति बनना तय है। वही कांग्रेस से भरत नागदा ने नामांकन पेश किया है। देखिए नामांकन की 3 तस्वीरें