हमीरपुर के अरतरा गांव में झोपड़ी में रहने वाले पांच साल के मासूम कपिस कुमार ने अपने घर की बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया. बच्चे ने स्थानीय विधायक मनोज प्रजापति से हाथ जोड़कर पक्का मकान बनवाने की मार्मिक गुहार लगाई, जिसके बाद प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया.
