सवाई माधोपुर के कुशाली दर्रा में सभा को संबोधित करते हुए विजय सिंह बैंसला ने कहा- गुर्जर समाज केवल वोट के लिए इस्तेमाल करने का सामान नहीं है। अगर आप हमारा सम्मान नहीं करोगे तो हम आपका तिरस्कार जबरदस्त करेंगे। कल (खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल) उनको मना किया था कि मत आना, वो आ गए। समाज गुस्से में था। मुझे दिनकर जी की कविता याद आ रही है- जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है। वो आ गए। ये कृत्य हुआ वो आपने नहीं किया। ढाई साल की पीड़ा जब बवाल बन कर निकलती है तो यही होता है। रात को कुशालीदर्रा में लगी मूर्तियों के बाद विधायक गोठवाल का वीडियो भी सामने आया है। इसमें भीड़ में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका PSO उन्हें भीड़ में से निकाल कर ले जाता है। बैंसला बोले- आपका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए बैंसला ने सभा में मौजूद लोगों से कहा- आपका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। मैं देख रहा हूं पिछले ढाई तीन साल से इस्तेमाल हो रहा है। अब इस्तेमाल नहीं होगा। मैं राजस्थान के सभी राजनेताओं से कहना चाहता हूं और चेताना चाहता हूं। गुर्जर समाज को हलके में न ले। कर्नल साहब ने इनको पढ़ाया है और लिखाया है। इनको हिसाब करना ढंग से आता है। सभा से कहा- मौका सबको देना चाहिए और इतना ज्यादा भी नहीं देना चाहिए। पतंग को उतनी ही ढील दो नहीं तो काट देना चाहिए। गोठवाल बोले- मैं गुर्जर समाज के लिए हमेशा तैयार घटनाक्रम को लेकर विधायक जितेंद्र गोठवाल का कहना है मैं गुर्जर समाज के लिए हमेशा तैयार था, तैयार हूं और तैयार रहूं। रात को मैं बारिश के दौरान श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि देने पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी उनको नारेबाजी करता देख भाजपा कार्यकर्ता और मेरे समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। मामला गर्म होते देखकर मैं वापस लौट आया। लोकतंत्र में विरोध सभी का अधिकार है। अब देखिए मौके की तस्वीर… ऐसे चला घटनाक्रम फोटोज में देखें कुशालीदर्रा का माहौल… समझिए पूरा मामला ————————————————————— यह खबर भी पढ़ें… कर्नल बैंसला की मूर्ति लगाने पर अड़ा गुर्जर समाज:प्रशासन बोला-टाइगर रिजर्व क्षेत्र है, कहीं और जमीन ले लो, विजय बैंसला ने कहा-मूर्ति यहीं लगेगी सवाई माधोपुर में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की मूर्ति लगाने को लेकर गुर्जर समाज और पुलिस-प्रशासन आमने-सामने हो गए हैं। कुशालीपुरा में गुर्जर शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन चल रहा है। इसमें विजय सिंह बैंसला भी पहुंचे हैं। (पूरी खबर पढ़ें) पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
